यूपी ड्राइवर मजदूर संघ ने सहारनपुर और शामली में शिव भक्तों के लिए लगाया शिविर

आकाश वर्मा
सहारनपुर/शामली। शिवरात्रि महा पर्व पर शिव भक्त कांवरिया गंगा का पवित्र जल लेकर अपने-अपने शिवालियों की ओर बढ़ रहे हैं। बोल बम भोले करते हुए तेज प्रस्थान कर रहे हैं। कांवर सेवा शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा कर रहे हैं। विशेष भंडारे का आयोजन किया गया । आस-पास के लोग भी प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। दरअसल उत्तर प्रदेश ड्राइवर मजदूर संघ की तरफ से मंगलवार को जिला सहारनपुर और शामली में शिव भक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है ताकि ड्राइवर समाज की देश में एक पहचान हो। भोलो की सेवा पढ़ने के लिए जिला सहारनपुर की कमेटी से मोहम्मद आबाद राणा, राजू राणा, हेम सिंह राणा, मोहम्मद मुनीर खान, मोहम्मद साजिद राणा, मोहम्मद नायर राणा उर्फ बबलू, गिरी बॉबी शर्मा और अन्य साथी जुटे रहे। तो वही जिला शामली की कमेटी की ओर से चौधरी दिलमान, साजिद चौधरी, मुबारक चौधरी, आजम फरीद राणा, चौधरी उवैस, शहजाद भाई और अन्य साथी जुटे। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिव भक्तों की आस्था और सेवा शिविरों की व्यवस्थाएं सावन में भक्ति और समर्पण का अनुपम उदाहरण पेश कर रही हैं।

