Slide 1
Slide 1
एजुकेशनमिर्जापुर

मिर्जापुर: बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मनमोहा, पुरस्कृत

मिर्जापुर से बसन्त कुमार

39 वी वाहिनी के मन्दिर प्रांगण में पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों प्द्वारा दीपावली सेलिब्रेशन का कार्यक्रम सेनानायक नेपाल सिंह व वामा सारथी अध्यक्षा मिथलेश की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न कराया हुआ। कार्यक्रमों की श्रृंखला में पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों की रंगोली, दिया डेकोरेशन, कैन्डील व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। मोहक प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। रंगोली भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक बनाया। विजेता बच्चों को सेनानायक और मैडम ने पुरस्कृत किया। साथ ही पटाखों की गूंज ने मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्वेता जायसवाल, सैन्य सहायक मनोज सिंह और विद्यालय एवं वाहिनीं के स्टाफ ने अपना भरपूर सहयोग दिया और कार्यक्रम कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button