
गाजीपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सत्र 2025–26 की अंतर महाविद्यालयीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 18, 19 और 20 दिसंबर को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित है। महाविद्यालयों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। टीमों से आग्रह है कि आप अपने टीम को आने की सूचना 16 दिसंबर तक आयोजन समिति को अवश्य भेज दें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें 18 दिसंबर को प्रातः 8 बजे स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। 17 दिसंबर की शाम तक अपनी टीम के साथ स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपस्थित खिलाड़ियों के पात्रता फार्म और अन्य सभी प्रपत्रों पर अपने महाविद्यालय के प्राचार्य का मुहर और दस्तखत होना अनिवार्य है, नहीं तो प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित किया जा सकता है।




