Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़: जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ ।जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाज़ार में स्थित एके क्लीनिक में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनो ने  डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। अस्पताल के गेट के सामने जच्चा बच्चा का शव रखा कर परिजनों ने  प्रदर्शन किया। घटना सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने  किसी तरह से समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मुबारकपुर के मोहब्बतपुर  गांव निवासनी गुंजा यादव 23 पत्नी बृजेश यादव अपने मायके में आयी हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनो ने एन एम क्लीनिक जमुड़ी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के देख रेख में महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद अभी उपचार चल ही रहा था कि चंद घंटे बाद नवजात शिशु की  मां ने  भी दम तोड़  दिया।  जच्चा बच्चा की मौत की जकनकारी के बाद लोगों ने  डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। शव को अस्पताल के बाहर रखकर परिजन हंगामा करने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button