Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर: निवर्तमान जिलाधिकारी का कलेक्ट्रेट में की गई भव्य विदाई

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर । निवर्तमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का स्थानांतरण जनपद गोण्डा के जिलाधिकारी के पद पर होने के पश्चात आज जनपद मीरजापुर में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भव्य विदाई समारोह आयोजित कर उनके अनुभवो व कार्यो को साझा करते हुए सराहना की गई। इस अवसर पर मा0 सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, राज्य महिला अयोग की मा0 सदस्य नीलम प्रभात भी कलेक्ट्रेट में पहुंचकर निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकाल में किए गए कार्यो की सराहना करते हुए अगले जनपद में भी अच्छी प्रसिद्धि हासिल करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, चुनार राजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी मड़िहान, उप जिलाधिकारी लालगंज ने जिलाधिकारी के साथ किए गए कार्यो के अनुभवो को अपने वक्तव्यों में साझा किया गया। निवर्तमान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद मीरजापुर में अपने कार्यकाल के दौरान सभी का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला जिसके कारण से वे जनपद के चतुर्मुखी विकास में गति प्रदान करने में सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव उनके जीवन की अमूल्य पूंजी होगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए गए लक्ष्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व मीडिया बंधुओं के सहयोग से ही सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। उन्होंने जनपद को विकास के ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए सभी की सराहना की। इस अवसर पर संचालन अशोकधर द्विवेदी तथा नाजिर विनय श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, अलमबदा सिंह सहित कलेक्ट्रेट अन्य कर्मचारियों द्वारा भी निवर्तमान जिलाधिकारी की सराहना की गई। कलेक्ट्रेट विदाई समारोह के दौरान जनपद के भारी संख्या में नागरिक व अधिकारियों/कर्मचारियों की भीड़ रही। नंंगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button