Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर:मनिहारी द्वितीय मंडल बीजेपी की मासिक बैठक सम्पन,

त्रिलोकी नाथ राय/गाजीपुर। मनिहारी द्वितीय मंडल की मासिक कामकाजी बैठक महर्षि पब्लिक स्कूल खडबाडीह पर और जखनियां द्वितीय मंडल की कामकाजी बैठक दुल्लहपुर के चौहान मार्केट में अजय चौहान के विद्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम गान के बाद मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान ने मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अवधेश राजभर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एवं श्रीमती सरोज मिश्रा व अनिल पाण्डेय ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने संगठन के आगामी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की हर पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक अपने अपने बुथ पर बुथ अध्यक्ष के साथ मिलकर पार्टी के कार्यों को पुर्ण कराए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज मिश्रा,पुर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, पुर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अनिल पाण्डेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज यादव व मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद राय एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान व मंडल उपाध्यक्ष रामप्यारे यति जी ने कुशल संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button