
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान बीएचयू. के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर.पी. मौर्य को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में यंग ऑप्थल्मोलॉजिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (योसी) के दुसरे अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में “द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मनित किया गया। यह पुरस्कार डॉ मौर्य को असाधारण समर्पण दूरदर्शिता व युवा नेत्र रोग विशेषज्ञ /छात्रों को मार्गदर्शन देने तथा उनके जीवन को आकार देने में शिक्षक की अहम भूमिका हेतु दिया गया।डॉ मौर्य के साथ-साथ यह पुरस्कार देश के अन्य ख्यातिलब्ध वरिष्ठ नेत्र शिक्षको को दिया गया।पूर्वांचल से एकमात्र द्रोणाचार्य पुरस्कार डॉ मौर्य को दिया गया।




