Slide 1
Slide 1
धर्मप्रतापगढ़

बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

रविंद्र जयसवाल
प्रतापगढ़। सावन के पहले सोमवार पर जल अर्पित करने के लिए बाबा घुइसरनाथ धाम समेत क्षेत्र के शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। पौराणिक शिवस्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में भोर से ही बाबा के जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लग गयी। बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवड़ियों का जत्था बाबा घुइसरनाथ जी के शीघ्र दर्शन पाने को आतुर दिखा। इधर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमडी भीड को व्यवस्थित करने मे पुलिस प्रशासन की टीम भी कडी मशक्कत करती दिखी। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला पुलिस विंग भी मुस्तैद रही। सीओ आशुतोष मिश्र, एसओ सांगीपुर कुमार त्रिपाठी व पुलिस बल तथा पीएसी के जवान के साथ प्रबन्धों को व्यवस्थित करने में जुटे दिखे। इधर बाबा घुइसरनाथ धाम में सई की जलधारा के बीच विराजे महादेव की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं में आकर्षण का केन्द्र रही। श्रद्धालु सई तट पर विराजे ध्यान मुद्रा में भगवान भोले नाथ की प्रतिमा का दर्शन कर हर हर महादेव का जयघोष करते नजर आये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button