मिर्जापुर: अनियंत्रित हाईवा ट्रक डिवाइडर से टकराकर गिरी गड्ढे में, चालक घायल, दो लोग बाल-बाल बचे

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर।अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित घाटमपुर के समीप अनियंत्रित एक हाईवा ट्रक डिवाइडर से टकरा कर गड्ढे में गिर गई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रक में बैठे दो अन्य लोग बाल बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर एक ट्रक हाईवा वाराणसी से सोनभद्र की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरे साइड गड्डे में जा गिर गई जिससे वाहन में बैठे दो अन्य लोग बाल बाल बच गए वही चालक केबिन मे फंस गया जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। राहगीरों के सूचना पर पहुंची पुलिस डायल 112 पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर अत्याधुनिक मशीन व गैस कटर के माध्यम से केबिन मे फंसे चालक को बाहर निकलवाकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भीजवाया जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक आलोक कुमार पासवान पुत्र आलोक पासवान (35) वर्ष, निवासी शिकारगंज चकिया जनपद चंदौली बेहतर ईलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरिक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है ग्रामीणों के अनुसार दो ट्रक आपस में रेस लगा रहे थे कि एक चालक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरे साइड गड्ढे में जा गिर गया जिससे चालक की दाहिने पैर फैक्चर हो गया और वाहन में बैठे दो लोग बाल बाल बच गए। और वाहन स्वामी को सूचना दे दी गई है।




