
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने नेताजी सभागार के जीणोद्धार के लिए पांच लाख अनुदान देने की घोषणा
प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बसु स्मारक समिति तथा मेरा युवा भारत गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस रौजा गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में तमाम वक्ताओं ने नेताजी के जीवन और संघर्षों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी भारत मां के सच्चे सपूत थे तथा भारत की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे । सुभाष चंद्र बोस जी ने जय हिंद के नारे के अलावा युवाओं से आवाहन किया था कि आप मुझे खुन दो मैं तुझे आजादी दूँगा। यह नारा आज भी अमिट है।
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने नेताजी सुभाष चंद्र बसु स्मारक समिति के माध्यम से नेताजी सभागार के जीणोद्धार के लिए पांच लाख का अनुदान देने की घोषणा करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान क्रांतिकारी के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत थे। समिति के सदस्य डॉ एम सी लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के संधर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है ।उनके संघर्षों से सीख लेते हुए युवाओं को देशभक्ति से ओत प्रोत होने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पारसनाथ सिंह, ओम नारायण प्रधान, हनुमान जी, रमाकांत, डॉ ब्यास मुनी राय, विजय कुमार राय, बाबूलाल मानव, पारस नाथ यादव, यमुना बैरागी, कवि विमल, अखिलेश सिंह यादव, डॉ अवधेश सहित तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युधिष्ठिर तिवारी जी एवं संचालन दिनेश चंद शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर युवा मंडल के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। मेरा युवा भारत कार्यालय गाजीपुर के कार्यालय पर भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर महाराज पर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।




