Slide 1
Slide 1
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़मिर्जापुर

ट्रक-एंबुलेंस की टक्कर, चार की मौत, दो घायल

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास शनिवार को सोनभद्र से वाराणसी जा रही एम्बुलेंस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद गिट्टी लड़ा ट्रक एम्बुलेंस पर पलट गया। इस घटना में दबकर चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इस हादसे के बाद एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से हादसे में घायल हुए लोगों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि, मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button