Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर: कर्मचारी संघ की मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे 28 अक्टूबर से आमरण अनशन

Report Buy Basant Gupta

मिर्जापुर।प्रान्तीय सिंचाई नियमित कार्यप्रभारित दैनिक श्रमिक महापरिषद उ0प्र0 के बैनर तले कर्मचारी संघ के लोग छह दिन से लगातार क्रमिक अनशनरत हैं।ये मांग कर रहे हैं कि हमारी मांगे पूरी की जाए। पूर्व में दिनांक 25.07 से क्रमिक धरना प्रदर्शन इन लोगों के द्वारा किया जा रहा है। जिसके बाद सम्बन्धित अधिकारियों के साथ लखनऊ में वार्ता भी हुई और आश्वाशन भी मिला था। 11 सूत्रीय मांगों के साथ धरना प्रदर्शन पिछले छह दिनों से पुनः चल रहा है। अब इनका कहना है कि यदि मांगे नहीं पूरी की जाती है तो 28 अक्टूबर से यह धरना आमरण अनशन में परिवर्तित हो जाएगा। चेताया कि इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button