Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशदेवरिया

देवरिया:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

विभागों को कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

असगर अली
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं राजस्व विभागों के कार्यक्रमों से संबंधित ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ पर प्रदर्शित प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्य संपादन सुनिश्चित करने तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि “मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता  है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति शासन स्तर पर सटीक रूप से प्रदर्शित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विभागों की प्रगति अपेक्षानुसार नहीं है, जिस पर तत्काल सुधार की आवश्यकता है।  बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों की स्थिति समयबद्ध रूप से दर्ज करें और नियमित समीक्षा बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एडीएम (एफ.आर.), मुख्य राजस्व अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button