Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:युवक की हत्या में चाचा,भतीजा और दोस्त गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले जहानागंज थाने की पुलिस ने बीती रात युवक जयहिन्द यादव की हत्या का खुलासा 12 घंटे में करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पुरानी रंजिश व आशनाई के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध निवासी पीड़ित सागर राम पुत्र सतई राम  तहरीर दिया कि  उसके बेटे जयहिन्द यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोपियों में आशुतोष उर्फ आंशू, श्रवण कुमार और राजेन्द्र शामिल हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना जहानागंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को सुहेलदेव यूनिवर्सिटी मोड़ के पास से सुबह  गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button