Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

वाराणसी:दुर्गा मंदिर वार्षिक श्रृंगार एवं संगीत महोत्सव में रंजना राय की भजन पर झूमें श्रोता

               त्रिलोकी नाथ राय
वाराणसी। शहर स्थित दुर्गाकुंड मंदिर पर वार्षिक श्रृंगार के छठवें दिन भजन संध्या पर गायकों की बेहतरीन गायकी ने श्रोताओं का मन मोह लिया।भगवती मां कुष्माण्डा के सात दिवसीय वार्षिक श्रृंगार एवं संगीत महोत्सव की छठवी निशा अवलेश शुक्ला,मंटूजी गोविंद गोपाल, रंजना राय इत्यादि गायकों ने अपनी गायकी से श्रोताओं का मन मोह लिया।भजन गायिका रंजना राय ने सबसे पहले ” जगदम्बे भवानी आयी मोर अंगना”  गीत गाकर श्रोताओ का मन मोह लिया, इसके बाद  “छूम छूम छाना नाना बाजे मैया पांव पैजानिया”भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद पूनम शर्मा ने भी अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लिया।इसके अलावा प्रसन्ना जी का बांसुरी वादन, और नंद किशोर मिश्रा जी का तबला वादन भी लोगों का बांधे रखा।कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कलाकारों का संयोजन प्रभुनाथ राय दाढ़ी एवं कौशल महाराज ने किया। कलाकारों का सम्मान महंत कौशल महाराज एवं विश्वजीत दुबे ने किया।संचालन सोनू झा ने किया। इस मौंके पर पं संजय दुबे, विकास दुबे, प्रकाश दुबे आदि सहित बड़ी संख्या महंत परिवार के सदस्यों के साथ हजारों लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button