Slide 1
Slide 1
कवि सम्मेलनमऊ

मऊ: जेवन मजा बा नौकरी में,वोसे ज्यादा बा प्रधानी में…बागी

रतनपुरा/मऊ। साहित्य उन्नयन संघ द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा एवं साहित्य के उत्थान हेतु राष्ट्रीय व्यापी अभियान के अंतर्गत सेहबरपुर ग्राम सभा में सैकड़ों बच्चों में निःशुल्क कॉपी-कलम के वितरण के उपरांत एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जिलों से आए कवियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी ने राजनीति पर व्यंग करते हुए  कहा कि जेवन मजा बा नौकरी में वोसे ज्यादा बा प्रधानी में ये राजा चुनाव तु लड़ल कुछ बा न अब किसानी में l बाल कवयित्री नंदिता ने सुनाया कि ज़ालिम ज़माने से कोइ तो पूछे कोख में ही क्यों मारी जाती हैं बेटी, डॉ. रामविलास चौहान ने अपनी कविता के माध्यम से शराबियों पर तीव्र प्रहार किया, कवि डी.एन सिंह रसिक ने समाज में व्याप्त विद्रूपताओं पर ध्यानाकर्षण कराते हुए सुनाया कि भाई से भाई जलता है निज बाप को ही बेटा क्यों मारता है, रोहितास सौम्य ने प्रेम को ही समाज का असली सिंगार बताया l कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कवि शशि कुमार वर्मा ने कविता के माध्यम से शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों को सकरात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि दिलीप कुमार चौहान बागी एवं अध्यक्षता देवशरण वर्मा ने की l इस मौके पर श्रीमती  देवराजी देवी, कमलावाती देवी, विजय मणि शिशुपाल कुशवाहा, नागेंद्र वर्मा राम बदन वर्मा, देवराज वर्मा, सर्वदेव कुशवाह, युवा कवि अमित मौर्य, शौर्य वर्मा, राघवेन्द्र मणि, सीताराम मौर्या, जयप्रकाश पाण्डेय, दीपक मौर्य, सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे l कार्यक्रम के संयोजक शशि कुमार वर्मा द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button