गाजीपुर:बाढ़ पीड़ित ऊँचे स्थान पर शिफ्ट, उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने की मुवायना

त्रिलोकी नाथ राय,गाजीपुर। भाँवरकोल क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आई हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित शेरपुर गाँव के धर्मपुरवा, पचासी, मुबारकपुर, आज सोमवार को मोहम्मदाबाद उप जिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने मौके पर जाकर मुआयाना किया। सी डी ओ, बी डी ओ, ग्रामसचिव, लेखपाल, एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे। बाढ़ की भयंकर स्तिथि को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रधान प्रतिनिधि जयानन्द राय, लेखपाल प्रशांत सिंह एवं अखिलेश कुमार, कानूनगो कंगन राम एवं ग्रामीणों की सहायता से ट्रेक्टर एवं पिक अप वाहन में बाढ़ पीड़ितों को अष्ट शहीद इंटर कालेज में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाया गया। जहाँ उनको प्रशासन द्वारा रहने खाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त एरिया की लगातार निगरानी की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है आप लोग धैर्य बनाये रखिए।




