Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही: पुलिस अधीक्षक द्वारा बाल कल्याण समिति के साथ गोष्ठी, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

आफताब अंसारी
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में बाल कल्याण समिति की गोष्ठी किया गया। गोष्ठी में बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए तथा बाल कल्याण समिति के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी थानों में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों बच्चों के संरक्षण और देखभाल के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ समन्वय आवश्यक कार्यवाही निर्देशित किया गया। गोष्ठी में बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने जिले में बच्चों के लिए चल रही योजनाओं और चुनौतियों पर अपने सुझाव साझा किए। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग बच्चों के कल्याण और सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button