वाराणसी: नगर आयुक्त मातहत अधिकारियों के साथ बीती देर रात तक बाबतपुर मार्ग पर किए निरीक्षण

अम्बेडकर पार्क कचहरी से बाबतपुर हवाई अड्डा तक लगे स्ट्रीट लाइट और पौधों को सवारा जाएगा
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी । नगर आयुक्त अक्षत वर्मा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीती रात अंबेडकर पार्क कचहरी से बाबतपुर हवाई अड्डा तक भ्रमण किया गया। नगर आयुक्त के भ्रमण का मुख्य उद्देश्य इन रास्तों पर लगे स्ट्रीट लाइट और हार्टिकल्चर पौधों की समुचित व्यवस्था और मरम्मत हो सके। नगर आयुक्त द्वारा अंबेडकर पार्क कचहरी, भोजूबीर तहसील, अतुलानंद चौराहा, तरना, हरहुआ से होते हुए बाबतपुर और बाबतपुर अंडरपास तक लगे हुए सभी मार्ग प्रकाश लाइट ऑन तथा पूर्व से या जी 20 में लगे पौधों का निरीक्षण किया गया, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा संयुक्त नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि इन पूरे रास्तों पर जहां कहीं पौधे खराब हो गए हैं या धूप के कारण जल गए हैं, ऐसे सभी स्थानों पर तत्काल पौधा रोपण करने की कार्रवाई की जाए, साथ ही अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया गया कि जितने भी मार्ग प्रकाश स्ट्रीट लाइट बंद है, उन्हें तत्काल बदलकर ठीक कराया जाए। नगर आयुक्त का निरीक्षण रात 12:00 बजे तक चलता रहा। निरीक्षण के समय संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, अधिशासी अभियंता मार्ग प्रकाश अजय कुमार सक्सेना, उद्यान अधीक्षक वीके सिंह आदि उपस्थित थे।




