Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

मोदी सरकार के सफलतम 11  वर्ष पूरे होने पर वाराणसी के पदाधिकारीओ ने वर्चुअल बैठक में लिया भाग

केंद्र सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित – भूपेंद्र सिंह चौधरी

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस अवधि को “विकसित भारत का अमृत काल” के रूप में चिन्हित किया गया है,जो सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याण के कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाकर उन्हें बताएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए मानवेंद्र सिंह, अर्चना मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, शिवभूषण तथा बसंत त्यागी संयोजक बनाए गए हैं।
केंद्र की मोदी सरकार  के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश, क्षेत्र, जिला व महानगर के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में सम्बोधित कर रहे थे।
 वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा हो रहा है। केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां को आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जाएगा यह जन संपर्क अभियान 9 जून से प्रारंभ होकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। संगठन महामंत्री ने कहा कि इस अभियान के संदर्भ में पूरे प्रदेश में 10 जून को पत्रकार वार्ता करनी है। 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को प्रदर्शनी के माध्यम से 11 या 12 को प्रदर्शित करना है। 11 जून को ही प्रोफेशनल मीट करना है। जिसमें डॉक्टर, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर, वैज्ञानिक, संत जन शामिल हो। उन्होंने कहा कि इसकी सूची पहले से ही बना लेनी चाहिए और इसका रिकॉर्ड भी मेंटेन करें। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि संख्या भले ही कम हो मगर प्रोफेशनल लोग ही शामिल हो। उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी कार्यालय से इतर आयोजित की जाय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंडल स्तर पर 13 से 15 जून तक संकल्प सभाऐं होंगी तथा 21 जून को योग दिवस का आयोजन मंडल स्तर पर करना है। 15 से 17 जून के बीच में शक्ति केंद्र पर चौपाल का आयोजन करना है।

संगठन महामंत्री ने कहा कि प्रदेश में 162000 बूथ है मगर कम से कम डेढ़ लाख बूथों पर 23 जून को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित करना है। 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर इससे संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन होगा,जिसमें विशेष रूप से युवाओं को बुलाकर उन्हें जानकारी दी जाय । उन्होंने कहा कि 29 जून को प्रत्येक बूथों पर मन की बात सुनने के साथ ही डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र लगाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वृक्षारोपण के तहत् कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाये जाँए साथ ही आयुष्मान पंजीकरण कैंप लगवाएं जाए। आयुष्मान पंजीकरण व साहित्य वितरण का कार्य प्रत्येक शक्ति केंद्र के साथ बूथों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथों पर घर-घर जाकर 70 वर्ष से अधिक लोगों का डिटेल इकट्ठा करें फिर योग्य पात्रों की सूची संगठन को उपलब्ध करावें जिससे उनका आयुष्मान पंजीकरण हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button