Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुरसम्मान

गाजीपुर:साहित्यकार जगदीश बरनवाल को मिलेगा चेतना सम्मान

2 नवंबर को साहित्य चेतना समाज का स्थापना दिवस समारोह

गाजीपुर।साहित्य चेतना समाज की बैठक नगर के स्वामी विवेकानन्द काॅलोनी में हुई।बैठक में वंशीबाजार स्थित रघुवंशी पैलेस में 2 नवम्बर (रविवार) को आयोजित संस्था के 40वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया। संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने बताया कि समारोह के अतिथि अफीम एवं क्षारोकारखाना,गाजीपुर के महाप्रबंधक दौलत कुमार (आई.आर.एस.) भारत डायलॉग्स,नई दिल्ली के संस्थापक विवेक सत्यमित्रम् होंगे।समारोह में आजमगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश बरनवाल ‘कुंद’ को इस वर्ष के ‘चेतना-सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर आयोजित कवि-सम्मेलन में डाॅ.शशि प्रेमदेव (बलिया),मासूम राशदी (बेगूसराय),डाॅ.नवचन्द्र तिवारी (बलिया),डाॅ.ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी (आजमगढ़),सुश्री विदुषी सहाना (चन्दौली),सुश्री पूजा प्रियंवदा (नई दिल्ली),रूद्र नाथ त्रिपाठी ‘पुंज’ (देवरिया),श्रीमती रीना तिवारी (चन्दौली),श्वेतांक सिंह (बलिया) एवं कृष्णा मिश्रा (बलिया) काव्य-पाठ करेंगे।संचालन डाॅ.नागेश शाण्डिल्य (वाराणसी) करेंगे।बैठक में संजीव गुप्त,शशिकांत राय,राजीव मिश्र,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,हीरा राम गुप्त,अमरनाथ तिवारी ‘अमर’,राघवेन्द्र ओझा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा और संचालन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
                

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button