
विमान हादसा में मरने वाले लोगों को संत समाज ने दी श्रद्धांजलि
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
गुजरात के अहमदाबाद मे अब तक के सबसे बड़े हुए विमान हादसा में मृतक हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के परिसर में गुजरात के वड़ताल धाम से काशी दर्शनार्थ पर आए परम पूज्य नौत्तमप्रकाशदास स्वामी जी अध्यक्ष श्री सत्संग महासभा वड़ताल गुजरात, परम पूज्य श्री नारायणचरणदास स्वामी जी (व्रजभूमि आश्रम आनंद गुजरात) परम पूज्य स्वामी श्री प्रेमस्वरूपदास जी मंहत श्री स्वामीनारायणमंदिर मछोदरी काशी ने मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में हाथों में मोमबत्ती लेकर विमान हादसे में मृतक हुए मृतको की आत्मा के शांति के लिए एक कार्यक्रम रखा । जिसमे सभी लोगो ने मृतको को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दिया तथा ईश्वर से दुखः की इस बेला में परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना किया।उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य नौत्तमप्रकाशदास स्वामी जी ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा है गुजरात के अहमदाबाद में हुए अब तक के सबसे बड़े विमान हादसा से पूरा देश स्तब्ध है, और पूरा संत समाज आहत है, हम मृतक के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और दुख के इस बेला में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी एवं मां गंगा से यह प्रार्थना करते हैं कि दुःख की इस बेला में उनको दुखः सहने की शक्ति प्रदान करे।




