Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ:काकोरी ग्राम विकास अधिकारी संघ के निर्विरोध  अध्यक्ष बने ललित गौतम

लखनऊ। काकोरी विकास खंड काकोरी में सोमवार को आयोजित ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में वीडियो ललित गौतम को सर्वसम्मति से निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। काकोरी ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी संघ की कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से बाल किशोर मौर्य को महामंत्री जबकि संजीव कुमार को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से नामित किया गया।पदाधिकारियों ने नाम का प्रस्ताव ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने किया जिसको उपस्थित सदस्यों ने पारित किया।इसके पश्चात शेष अन्य पदों का प्रस्ताव नामित अध्यक्ष ललित कुमार गौतम ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रस्ताव रखे जिसमें संरक्षक अनिल कुमार मौर्या, कोषाध्यक्ष दीप कुमार, संगठन मंत्री सुरेन्द सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह और संयोजक दिव्य प्रताप सिंह को बनाया गया।कार्यकारिणी की बैठक में सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) दिनेश सिंह को जिला प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया।सभी नामित पदाधिकारियों को सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार वर्मा ने बधाई दी।

रिपोर्ट- इमरान अहमद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button