
by Rajesh Mahajan
बलिया।भाजपा युवा मोर्चा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रिय अध्यक्ष शाहजानन्द राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इसे भविष्य में प्रथम स्थान पर लाया जा सकता है। जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त होगा जब देश के युवा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे और नवाचार की दिशा में अग्रसर होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने युवाओं को 12 बिंदुओं पर आधारित एक संकल्प दिलाया। इस संकल्प में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने का आह्वान किया । विधानसभा क्षेत्रों से आए युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐप खोलें भारत के संकल्प को सफल बनाने का प्रण लिया। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि युवाओं से देश में निर्मित उत्पादों का उपयोग करने और उनके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि नए रोजगार के अवसर पैदा हों। देश की लगभग 27 प्रतिशत जनसंख्या युवाओं की है। जिन्हें आत्मनिर्भर बनाकर देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से विकसित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को युवा पीढ़ी ही पूरा कर सकती है। देश की लगभग 27 प्रतिशत जनसंख्या युवाओं की है, जिन्हें आत्मनिर्भर बनाकर देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से विकसित किया जा सकता है।अध्यक्षता युवामोर्चा के जिलाअध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटील तथा संचालन सुरज सिंह ने किया।इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह ,संजीव कुमार डम्पू,डा.धर्मेन्द्र सिंह,मयंक शेखर,सोनी तिवारी आदि लोग उपस्थीत थे।




