Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:कंटेनर ने मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 207 पर समशाबाद गांव के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक चौहान 17 पुत्र रामसूरत चौहान मुबारकपुर थाना अंतर्गत लाडो बलिया आजमगढ़ के रूप मे हुई है मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा के द्वारा शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर घायलों को तत्काल सीएचसी अहरौला में उपचार के लिए भिजवाया जहां घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि हादसे के समय मृतक दीपक बस से उतरकर लघुशंका कर रहे थे, तभी कंटेनर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक तीन बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि बस राजस्थान से यात्रियों को लेकर बलिया की तरफ जा रही थी
वही गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया घायलों में संतोष कुमार (27) पुत्र उमाशंकर सिंह, थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया; राहुल यादव (25) पुत्र सर्वेंद्र यादव, जनपद बलिया; नसीम (25) पुत्र असरद अली, मड़या बुजुर्ग, जनपद गाजीपुर; मुक्खु (55) पुत्र रामप्रीत यादव, कमालगढ़, जनपद मऊ शामिल हैं।अहरौला थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा गया है , जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button