Slide 1
Slide 1
देशविज्ञान

जून फुल मून का क्या है रहस्य,आज दिखेगा चांद से अद्भुत नजारा      

आसमान मे स्ट्रॉबेरी कलर का चाँद दिखेगा आकाश मे आज के दिन को बहोत ख़ास माना जाता है इस साल का जून फुल मून इसलिए भी खास है, क्योंकि यह मेजर लूनर स्टैंडस्टिल की स्थिति में होगा। इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा अपनी कक्षा के चरम झुकाव पर होता है। जिससे वह आकाश में सामान्य से बेहद नीचा नजर आता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस घटना के कारण चंद्रमा की रोशनी में एक सुनहरी, गर्म चमक देखने को मिल सकती है। भारत में स्ट्रॉबेरी मून को 11 जून की शाम सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में देखा जा सकता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह दृश्य रात 7 बजे के बाद दिखाई देगा.स्ट्रॉबेरी मून 11 जून, 2025 को सुबह 03.44 बजे (अमेरिका के समयानुसार) नजर आएगा और भारत में 1:15 बजे से नजर आने लगेगा। अगर आप इस अद्भुत नजारे को अच्छी तरह देखना चाहते हैं। तो शहर की रोशनी से दूर किसी खुले और कम प्रदूषण वाले स्थान पर जाना बेहतर रहेगा। यह चंद्रमा ना सिर्फ रोमांच और खूबसूरती से भरा होगा। बल्कि खगोल प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर भी है। चंद्रमा को देखने का यह दुर्लभ मौका एक बार फिर 18 साल बाद ही मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button