Slide 1
Slide 1
धर्ममऊ

मऊ : 29 मार्च को 251 वटुकों का होगा उपनयन संस्कार

तैयारियों को लेकर ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक सम्पन्न

सतीश कुमार पांडेय/मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के तत्वावधान में चंद्रभानपुर स्थित परिषद कार्यालय पर आगामी 29 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से परिषद अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद के संरक्षक डॉ. एस. सी. तिवारी ने कहा कि संस्कारों के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अपील की।

वहीं रामजी उपाध्याय ने बताया कि आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों से अधिक से अधिक संख्या में लोग इस संस्कार में सम्मिलित हो रहे हैं तथा कुल 251 वटुकों का उपनयन संस्कार कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार दसवां संस्कार होता है। इस संस्कार के सम्पन्न होने के बाद बालक को ‘द्विज’ अर्थात दूसरा जन्म प्राप्त माना जाता है। यह संस्कार बालक के बौद्धिक, आध्यात्मिक और शारीरिक विकास का प्रतीक है, जिसमें गुरु के सानिध्य में जाकर वह गायत्री मंत्र एवं अनुशासन का ज्ञान प्राप्त करता है। परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उपनयन संस्कार के माध्यम से बालक ब्रह्मचर्य जीवन में प्रवेश करता है और तीनों ऋणों से मुक्ति पाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी कर लिया गया है, जो जनेऊ संस्कार एवं भंडारे की व्यवस्था में सहयोग करेंगी।

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पंचायत/टाउन एरिया में नामित सभासद यशवंत उपाध्याय, प्रेम भूषण पांडेय एवं विभेष त्रिपाठी राकेश तिवारी को परिषद द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को जय नारायण द्विवेदी, अवधेश तिवारी, विजय शंकर पांडेय, ओम प्रकाश शुक्ला, रमाकांत तिवारी, डॉ. पंकज उपाध्याय, यशवंत उपाध्याय, संजीव कुमार द्विवेदी एवं जय प्रकाश मिश्रा ने संबोधित किया। इस अवसर पर विजय शंकर तिवारी, पंकज उपाध्याय, प्रवीण पाठक, दीपक शुक्ला, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, उमेश मिश्रा, जय शंकर दुबे, डॉ. योगेंद्र नाथ चौबे, संजय कुमार दुबे, ऋषिदेव तिवारी, सूरज तिवारी, सत्येंद्रनाथ पांडेय, गोपाल दुबे, श्याम चौबे, प्रणव चतुर्वेदी एवं अशोक तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button