
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
मंगलवार को (ज्येष्ठ माहके पांचवें बड़े मंगलवार) को सामाजिक संस्था संगच्छध्वम् काशी के द्वारा जानकीनगर मोड सामने घाट स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। आम जनता के लिए शीतल मीठा पेय एवं चने की घुघुरी का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। काफी बड़ी संख्या में राहगीर एवं आम जनता ने इस तपती धूप में ठंडा शीतल मीठा पेय एवं प्रसाद ग्रहण कर अपने शरीर को ठंडक प्रदान किया। संस्था के लोगों के प्रेम भाव एवं सेवा भाव के लिए संस्था के लोगों की तारीफ की एवं धन्यवाद दिया।
इस मौके पर संस्था के सभी सदस्य डॉ हरेंद्र राय ,नागेश सिंह , डॉ प्रमोद दीक्षित,जे बी राय ,के एन शर्मा ,अरविंद राय,अरुण राय, के एन राय,सदानंद राय,सोनू राय, विशाल राय एवं पार्षद अमित सिंह चिंटू के साथ आस पास के दुकानदारों का भी काफी सहयोग रहा,डॉ बहादुर यादव,सूबेदार सिंह,डॉअरविंद चौबे एवं सामने घाट की गणमान्य जनता की उपस्थिति ने यह दर्शाया की कोई भी व्यक्ति या संस्था अगर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करती है तो उसमें जनता का पूरा सहयोग मिलता है।





