Slide 1
Slide 1
आजमगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली विस्फोट के बाद आजमगढ़ में हाई अलर्ट

गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़।दिल्ली में बीती रात हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना में अब तक 8 लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं। इसी को देखते हुए आजमगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का  निरीक्षण और समीक्षा की।पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ रेंज सुनील कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहकर सक्रियता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लावारिस वस्तुओं जैसे बैग या वाहन की जांच के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ते (BDS) को लगातार भ्रमणशील रहकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी बढ़ाने पर बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button