वाराणसी:दोदिवसीय किरण सोसायटी की वार्षिक समारोह कार्यक्रम संपन्न

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।किरण सोसाइटी ने अपनी 35 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पूरी कर ली है। इस अवसर पर सोसाइटी परिसर,माधोपुर,वाराणसी में 35वाँ वर्षगांठ बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सोनकर उपायुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उ.प्र. व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत संबोधन किरण सोसाइटी के सचिव प्रमोद वर्नवाल ने किया और किरण सोसाइटी की संस्थापिका और कार्यकारी निदेशिका संगीता जे.के. ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किया व सभी को 35वाँ वर्षगांठ कि शुभकामनाए देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया, इस शुभ अवसर पर किरण सोसाइटी 35 वर्षों कि यात्रा पर एक पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत,समावेशी नृत्य,नाट्य प्रस्तुति और व्हीलचेयर नृत्य में कृष्णा, शशिकांत, कविता व तान्या सहित अन्य बच्चों व्दारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।सोसाइटी के पूर्व छात्रों ने भी अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कर सबको प्रेरित किया। किरण सोसाइटी अपने 35 वें वर्षगांठ के सुअवसर पर शिक्षा व रोजगार मे मुकाम हासिल कर चुके सात पूर्व छात्रों को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन नीतू टहलानी व संजय कुमार ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सोनकर ने किरण सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने समाज में समावेशिता और सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है व साथ ही साथ नीतिगत व कानूनी लाभ दिव्यांगगजन को कैसे मिले इस पर विशेष बल दिया एवं समाजिक सुरक्षा योजनाओ को दिव्यांगजनों तक सुलभ व सरल तरीके से कैसे पहुच हो इस पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से स्विट्जरलैंड से सहयोगी पीटर जी. एवं श्री इब्रेल थियो उपस्थित रहे। साथ ही संस्था के सदस्य और पदाधिकारी सुश्री प्रोमिला चरण, डॉ.मोरिनों टोलडो,डॉ.कमालुद्दीन शेख, श्रीमती निधि विश्वास, सतीश मिश्रा,खिरोद बिहारी साहू,हौशिला प्रसाद गिरी,मुकेश पाण्डेय नवीन सिंह, सुश्री लिपिका, से सुनील पाल व अन्य गणमान्य लोगों कि उपस्थिति व सहभागिता रही। कार्यक्रम सफल संयोजन राजेंद्र नाथ राय द्वारा किया गया।




