
गाजीपुर।दयानंद एंग्लो वैदिक (डी.ए.वी) इंटर कॉलेज प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने बहुत ही सुंदर भाषण संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ ही देश भक्ति गीतों से सुसज्जित नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्रमुख लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। जिसमें विद्यालय प्रबंधक आदित्य प्रकाश, प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा, सहायक अध्यापक डा.संतोष कुमार तिवारी, प्रधान लिपिक संजय कुमार मिश्रा आदि रहे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता प्रांशु उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य हरिशंकर ने किया। स्वतंत्रता दिवस में प्रमुख रूप से आर्य समाज के संरक्षक जवाहरलाल,चंद्रमणि,मोहन प्रसाद,प्रधान दिलीप कुमार वर्मा, मंत्री धर्मेंद्र कुमार ,कोषाध्यक्ष अजय कुमार केसरी, उप प्रधान संजय कुमार वर्मा, प्रचार मंत्री संतोष कुमार वर्मा, विजय कुमार वर्मा,सभासद उषा जायसवाल,सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज के प्रबंधक विजय कुमार राय,संतोष जायसवाल,बृजेश शर्मा एवं विद्यालय परिवार के समस्त प्रवक्ता शिक्षक लिपिक एवं सेवकगण आदि रहे। कार्यक्रम के उपरांत आए हुए अतिथियों एवं बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। राष्ट्रगीत एवं शांति पाठ के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।




