Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

मदरसों में भी फहरा तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान

सरफराज अहमद

वाराणसी। बनारस में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन मदरसों में भी जोशो-खरोश के साथ किया गया। इस दौरान मदरसों में नज्म़ और नात के साथ ही तिरंगा झंडा फहराने लोगों का हुजूम उमड़ा। इस मौके पर मदरसा ख़ानम जान अर्दली बाजार में संस्थापक शहाबुद्दीन लोदी की सदारत में संपन्न हुए गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि आलोक कुमार वर्मा एडीएम सीटी वाराणसी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत के साथ-साथ मदरसे के छात्र-छात्राओं ने अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजय सिंह पूर्व चेयरमैन बाल विकास कल्याण भारत सरकार, हरिशंकर सिंह एडवोकेट पूर्व चेयरमैन यूपी बार काउंसिल थे। मदरसा प्रबंधक दानिश शहाब व शहाबुद्दीन लोदी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन हसन मेहंदी कब्बन एवं नमिता श्रीवास्तव ने किया। समारोह को सकुशल संपन्न कराने में इरफ़ाना यासमीन, राजेश यादव, मौलाना सलाउद्दीन, मौलाना इलियास कादरी, मौलाना अज़हर, हाफिज अली रजा, हाफिज मसरुर, मोहम्मद तय्यब, एमिस रिज़वी आदि ने अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा मदरसा जामिया अलविया, मदरसा हमीदिया, मदरसा तालिमाते निसवा, मदरसा मदीनतुल उलूम, मजहरुल उलुम, मदरसा मजीदिया, मदरसा रहमानिया, मदरसा रिजवानिया, मदरसा हमिदिया, मदरसा गौसिया, मदरसा फारुकिया सहित सभी अनुदानित वह गैर अनुदानित मदरसों में ध्वजारोहण कर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button