विकसित भारत बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका – शालिनी यादव

चन्दौली।आज विश्व में भारत को अग्रणी एवं विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि जितने भी विकसित देश इस पृथ्वी पर है वहां पुरुष व महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में समान भागीदारी है जबकि भारत में अभी महिलाओं को मुख्य भूमिका में आना है।उक्त उद्गार आज वाराणसी की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव ने भट्ठी गर्ल्स इंटर कालेज के गणतंत्र दिवस के समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का मौका दिया है।इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा शालिनी यादव ने हाइस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।इस समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष अरुण यादव,प्रबंधक वी एन पांडे,आनंद किशोर सिंह,चतुर्भुजपुर के प्रधान अरविंद यादव,पूर्व भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय,पूर्व प्रधान गोरखनाथ यादव एवं शेषनाथ यादव सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका,शिक्षक, कर्मचारी सहित छात्राएं एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।