गाजीपुर : विनीत राय हत्याकांड में एक लाख का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर (विवेकानंद राय)। सदर कोतवाली पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में वांछित चल एक लाख रुपये के ईनामिया अभियुक्त जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में अभियुक्त वांछित चल रहा था। इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 0365/2026 के तहत धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र केशव यादव, निवासी कोठिया कोडरताल, थाना करीमुद्दीनपुर, हालपता कालिधाम कॉलोनी, गौसाबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गाजीपुर के विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम, मारपीट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 12 अभियोग दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम तथा उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा शामिल रहे।



