Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : बुजुर्ग महिला से दुर्व्यवहार के मामले में फिर गठित हुई जांच टीम


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़े मामले में शासन ने एक बार फिर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह कार्रवाई दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ‘मां के दोनों हाथ ऐंठ दिये, कैसे परहेज करूं, अस्पताल में गिड़गिड़ाया बेटा, डिप्टी सीएम ने लिया एक्शन’ के संबंध में की गई है। महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश डॉ. पवन कुमार अरुण की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, चिकित्सा अनुभाग-1 के निर्देश पर मामले की पुन: जांच के लिए समिति गठित की गई है। समिति में मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजमगढ़ मंडल को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वाराणसी मंडल को सदस्य तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ डॉ. उमा शरण पांडेय को सदस्य बनाया गया है। महानिदेशक ने समिति को शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रकरण की जांच कर तीन दिन के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि रिपोर्ट शासन को जल्द भेजी जा सके। मामले में दोबारा जांच समिति गठित होने से जिला चिकित्सालय में मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सामने आए आरोपों की जांच फिर से होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button