Slide 1
Slide 1
कारोबार

देवरिया  : खाद्य मसाला प्रतिष्ठानों पर चला सघन निरीक्षण अभियान, बिना लाइसेंस संचालकों को जारी किया नोटिस

18 प्रतिष्ठानों की जांच, चार खाद्य मसाला नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार 06 जुलाई से 08 जुलाई तक जनपद में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य मसाला निर्माताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे प्रतिष्ठान पाए गए, जिन्होंने खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर रखा है, लेकिन वर्तमान में संचालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना खाद्य लाइसेंस सरेंडर करने के निर्देश दिए गए। वहीं बिना खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए प्रतिष्ठानों को तत्काल कार्य बंद करने तथा शीघ्र खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया। साथ ही उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान कुल 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। रुद्रपुर एवं नगर पालिका क्षेत्र से खाद्य मसालों के चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र, नेहा त्रिपाठी, राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव एवं राम सिंगार यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button