गाजीपुर : प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत को होम्योपैथी में अमूल्य योगदान के लिए मिला गुरुश्री सम्मान

गाजीपुर। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व डॉ बी आर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा के डीन प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत को होम्योपैथी के क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान हेतु “गुरुश्री-2026” सम्मान से नवाजा गया। यह जनपद के लिए गर्व का विषय है।उत्तर प्रदेश से अखिल भारतीय स्तर पर चुने गए एक मात्र शिक्षक हैं। ट्रिपल पी एच डी और एमडी धारक डॉ राजेंद्र राजपूत विगत 25 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े हैं। सामुदायिक चिकित्सा विषय के आचार्य होने के साथ ही वे कई पुस्तकों के लेखक, राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के विषय विशेषज्ञ, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष भी हैं। अखिल भारतीय घर-घर होम्योपैथी अभियान के अंतर्गत होम्योपेथिक चिकित्सा जगत के शिक्षकों, वरिष्ठ चिकित्सकों एवं मागंदर्शकों के सम्मान में गुरु श्री अवार्ड कायक्रम का आयोजन अखिल मारतीय चिकित्सक एसोसिएशन एवं रिजॉइस हेल्थ फाउनडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 जुलाई को अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डा. राजपूत ने उन्होंने वर्तमान समय में होम्योपैथी की उपयोगिता और प्रासंगिकता पर अपने दशकों के अनुभव, चिकित्सा यात्रा और प्रेरणादायी विचारों को युवा चिकित्सकों के साथ साझा किया। ‘रि ज्वायस फाउंडेशन’ के ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ नवल वर्मा ने उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी के चिकित्सकों को सेवा, समर्पण, नैतिकता और उत्कृष्ट चिकित्सा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।



