Slide 1
Slide 1
अयोध्या

अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा

आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से मिला 'रामराज्य कोष' का बक्सा

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद किया है। जिस पर लाल रंग से राम राज्य कोष लिखा एक पेटीएम क्यूआर कोड भी लगा है। बीते दिनों हुई छापेमारी का वीडियो अब सामने आया है। आरोपी अविनाश शुक्ला फिलहाल जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार आरोपी अविनाश शुक्ला कौशलपुरी क्षेत्र में संचालित एक योग सेंटर में अपने भाई के साथ रहता था। वहां पर उसका एक बड़ा बक्सा रखा हुआ था। छापेमारी के दौरान उस बक्से से एक काले रंग का बैग और एक रामराज्य कोष लिखा हुआ छोटा बक्सा मिला। योग सेंटर पर रहने वाली प्रशिक्षिका सीमा तिवारी ने बताया कि अविनाश को उसका भाई अभिषेक यहां लेकर आया था । जो बीते डेढ़ साल से यहां रह रहा था। यहां आने के कुछ दिन बाद अविनाश की नौकरी राम मंदिर में लग गई थी। उन्होंने बताया कि 5 जून को यहां पुलिस आई थी। उसके बाद अविनाश को यहां से जाने के लिए बोल दिया गया, क्योंकि सेंटर की बदनामी हो रही थी। वहीं, अविनाश के भाई अभिषेक के बारे में उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 सालों से यहां रह रहा था. 4-5 साल से प्राइवेट स्कूल में नौकरी कर रहा था।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों के बयान दर्ज कराने की कवायत शुरू हो गई है । जिला कारागार में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला का बयान दर्ज किया गया है। रविवार को सभी आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा था। छापे की कार्रवाई में आरोपियों से जुड़े कुछ दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सोमवार को उनकी रिमांड पेशी के दौरान विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या ने विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में कहा था कि आरोपी अविनाश शुक्ला निवासी कौशलपुरी मधुबन डेरी के घर बीते 28 जून को सर्च एंड सीजर की कार्रवाई के दौरान उसके परिजनों के पास से बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। उनकी सत्यता की जांच के लिए आरोपी का जेल में बयान लेना जरूरी है. इस अर्जी को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अविनाश शुक्ला का बयान लेने की विवेचक को अनुमति दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button