Slide 1
Slide 1
रोजगार

गाजीपुर : रोजगार मेले में पांच सौ अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया जारी 

डॉ एके राय / गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत राजकीय आईटीआई परिसर में प्लेसमेंट इवेंट का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करती है तथा रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनपद के युवाओं को देश व विदेश में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित एकीकृत पोर्टल- रोजगार संगम पके माध्यम से आसान और तेज ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा प्रदान की गयी है। बताया गया कि रोजगार, कॅरियर मार्गदर्शन एवं अन्य किसी भी जानकारी हेतु विभाग द्वारा निःशुल्क हेल्पलाइन नं- 155330 की सुविधा उपलब्ध है, जिससे युवाओं को घर बैठे आवश्यक सहायता प्राप्त हो सके। प्लेसमेंट इवेंट कार्यक्रम में विजन इण्डिया, प्रा.लि. द्वारा मारूति सुजुकी इण्डिया लि., अहमदाबाद, गुजरात हेतु फिक्स टर्म कान्ट्रेक्ट पद के लिए चयन किया गया। इवेेंट में लगभग 1600 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 500 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button