लखनऊ : दैनिक मोहन धारा के वार्षिकोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में जुटे पत्रकार
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, होली नृत्य ने लोगों का मनमोहा


लखनऊ। 12 वर्षों से प्रकाशित दैनिक मोहन धारा के गोमतीनगर लखनऊ स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दूबे, मोनिका अवस्थी व अन्य अतिथिगण सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उ. प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष/लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी व अन्य वरिष्ठ पत्रकारगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मोहन धारा के संपादक/व्यवस्थापक अर्जुन द्विवेदी ने अतिथियों को बुके देकर शाॅल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। एलजेए अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी व अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने समारोह में पत्रकारिता जगत के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसमें होली नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन द्विवेदी की पूरी टीम काफी तन्मयता के साथ लगी रही।




