Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी : महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, पंकज चौधरी बोले, नारी सशक्त होगी राष्ट्र मजबूत होगा

28 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी

अजित पाण्डेय / वाराणसी । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी आगमन पर आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सर्किट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा, जिला व महानगर पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं, जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि “ प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण है, जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाना है ।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही विकसित भारत का संकल्प लिया और इस संकल्प को साकार करने के लिए देश की आधी आबादी की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को दोहराते हुए कहा—“जब नारी सशक्त होती है, तो समाज सशक्त होता है और जब समाज सशक्त होता है, तो राष्ट्र मजबूत होता है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से बिल लाया गया, लेकिन विपक्ष के कारण यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर महिलाओं में आक्रोश है। साथ ही उन्होंने तीन तलाक बिल और पिछड़ा वर्ग आयोग को वैधानिक दर्जा देने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए महिलाओं, पिछड़ों और अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक उन्नति, सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी तथा उनके अधिकारों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाया जाए। प्रत्येक महिला मतदाता तक पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल स्वागत का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ संवाद और उनके सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की है। इस सम्मेलन से यह संदेश भी जाएगा कि महिलायें हर जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम है।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रस्तावना भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया। महिला मोर्चा की बैठक में धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया, जबकि जिला व महानगर पदाधिकारियों की बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मंचासीन प्रमुख नेताओं में पंकज चौधरी,  धर्मपाल सिंह,  दिलीप पटेल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल,मेयर अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी,एमएलसी अश्विनी त्यागी, हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, कुसुम पटेल और विनिता चौरसिया शामिल रहे।  काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, नवीन कपूर,संतोष सोलापुरकर, सुरेश सिंह, आत्मविशेश्वर, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, ई. अशोक यादव, अभिषेक मिश्रा, सुरेंद्र पटेल, पवन सिंह, अरविन्द पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सिंह, फौजदार सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे l महिला मोर्चा की बैठक में निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, पूजा दीक्षित, सुरेखा सिंह, नेहा कक्कड़, खुशबु सिंह, उषा मोर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button