Slide 1
Slide 1
राजनीतिलखनऊ

लखनऊ : माफिया अतीक अहमद को लेकर अखिलेश पर बरसीं विधायक पूजा पाल

कहा - योगी आदित्यनाथ धुरंधर मुख्यमंत्री

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से निष्काषित विधायक पूजा पाल ने कुख्यात माफिया अतीक अहमद और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के रिश्तों पर बड़ा बयान देकर सूबे की सियासत में हलचल मचा दी है।पूजा पाल ने योगी आदित्यनाथ को धुरंधर मुख्यमंत्री बताते हुए दावा किया कि सपा शासन में अपराधियों को खुला संरक्षण मिलता था।विधायक पूजा पाल ने कुख्यात माफिया अतीक अहमद की धुरंधर 2 में एंट्री और उसके राजनीतिक रसूख पर तीखा हमला किया है। पूजा पाल ने स्पष्ट किया कि यदि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में अखिलेश यादव की सरकार होती,तो उनकी भी पति राजू पाल की तरह हत्या कर दी जाती।पूजा पाल सीएम योगी को अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाला धुरंधर मुख्यमंत्री बताया।पूजा के मुताबिक अतीक अहमद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सबसे बड़ा फाइनेंसर था, जिसकी मौत का दुख आज भी पूरी समाजवादी पार्टी को सता रहा है। पूजा पाल ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के संरक्षण में पलते हुए अतीक अहमद ने दीमक की तरह देश और समाज को अंदर से खोखला कर दिया। पूजा ने कहा कि अतीक ने न केवल उनके परिवार को उजाड़ा, बल्कि हजारों युवाओं का भविष्य भी बर्बाद किया।

सपा सांसद राम गोपाल यादव पर निशाना साधते हुए पूजा पाल ने कहा कि अतीक की मौत का बदला लेने जैसी बातें असल में अखिलेश यादव की ही सोच को दर्शाती हैं।सपा नेताओं के बयानों से साफ है कि माफिया के प्रति उनकी सहानुभूति अभी खत्म नहीं हुई है। पूजा पाल से सपा सांसद रामगोपाल यादव के उस बयान को लेकर सवाल किया,जिसमें रामगोपाल ने अतीक की हत्या पर रिएक्ट किया था।पूजा ने भावुक होते हुए कहा कि अतीक ने केवल उनके पति राजू पाल की हत्या नहीं की, बल्कि हजारों परिवारों को पीड़ित बनाया और युवाओं को नशे की गर्त में धकेला।पूजा के मुताबिक रामगोपाल यादव का बयान कि सत्ता आने पर अतीक की मौत का बदला लेंगे,असल में अखिलेश यादव की असंतुष्टि और माफिया के प्रति उनकी सहानुभूति को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button