टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सिलेंस के तहत सुविधाएं बढ़ाने की सांसद ने लोकसभा में की मांग

चन्दौली । लोकसभा में भदोही के सांसद डॉक्टर विनोद कुमार बिंद ने टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के तहत भदोही में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की मांग की है । नियम 377 के अधीन उन्होंने इस मामले को संसद में उठाया । सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र भदोही को टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का दर्जा प्राप्त है यहां की हस्त निर्मित कालीन ने विश्व भर में अपनी गुणवत्ता और कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है। यहां का कालीन उद्योग हजारों करोड़ रुपए के निर्यात के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है । इसी महत्व को देखते हुए वर्ष 2018 में केंद्र सरकार के द्वारा भदोही को टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का दर्जा प्रदान किया गया था । कहा कि भदोही की कालीन को पहले से ही जीआई का दर्जा भी प्राप्त है ऐसे में आवश्यक है कि टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के अंतर्गत मिलने वाली तमाम सुविधाएं लोकसभा क्षेत्र में मिलनी चाहिए जैसे निर्यात से जुड़े सूचना केंद्र ,आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक सपोर्ट और व्यापारिक सुविधाओं को और तेजी से विकसित किया जाना आवश्यक है। इस तरह की सुविधाओं से भदोही के कालीन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और श्रमिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
सांसद डॉ विनोद बिंद ने संसद में कहा कि भदोही को टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का दर्जा मिलने के बाद कई तरह की महत्वपूर्ण सुविधा संबंधित क्षेत्र को सरकारों के माध्यम से दी जाती हैं जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक स्पोर्ट, पैकिंग एवं टेस्टिंग लैब, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों में भाग लेने विदेशो में मार्केटिंग ब्रांड प्रमोशन, बैंकिंग और कस्टम सुविधाओं में सुधार के अलावा अन्य महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त की जाती हैं।




