Slide 1
Slide 1
रायबरेली

रायबरेली : दुर्घटना में घायल शिक्षक को राहत, मानवता परिवार ने बढ़ाया मदद का हाथ

 

 एक्सीडेंटल इलाज की आठवीं सहायता, घायल शिक्षक को ₹9,842 की आर्थिक मदद

संवाददाता,रायबरेली। मानवता परिवार ने अपनी मानवीय सहायता योजनाओं के अंतर्गत एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए आठवीं एक्सीडेंटल इलाज सहायता प्रदान की। इस क्रम में जिले के घायल शिक्षक बृजेश कुमार यादव को एक्सीडेंटल इलाज सहायता योजना के तहत ₹9,842 की आर्थिक सहायता दी गई। संगठन की ओर से बताया गया कि अब तक एक्सीडेंटल इलाज के लिए कुल ₹2,52,109 तथा मृतक नॉमिनी परिवारों को ₹6,24,767 की सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह सहयोग संगठन की सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है। मानवता परिवार के कानूनी सलाहकार डॉ. संजय सिंह ने जानकारी दी कि ₹200 का वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण कराने वाले सदस्य ₹1,00,000 तक की एक्सीडेंटल इलाज सहायता के पात्र होते हैं। सदस्यता नवीनीकरण ऐच्छिक है। वहीं, ₹200 का आजीवन पंजीकरण शुल्क जमा कर आजीवन सदस्य बनने वालों को भी एक वर्ष तक ₹1 लाख तक की एक्सीडेंटल सहायता का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि मृतक नॉमिनी सहयोग, स्थायी 100% विकलांगता, गंभीर बीमारी एवं गंभीर दुर्घटना की स्थिति में 80% तक का सहयोग केवल वैध एवं सक्रिय सदस्यों को आपसी सहयोग के माध्यम से प्रदान किया जाता है। संगठन ने संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प दोहराते हुए आमजन से इस कल्याणकारी योजना से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर हिमांशु कुमार, पंकज कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह, अनुराग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button