लखनऊ
लखनऊ : प्रेस क्लब में जुटे पत्रकारों ने विधि सिंह व मो. इरफान को श्रद्धांजलि व्यक्त की
एलजेए अध्यक्ष ने पत्रकारों की एकजुटता का किया आह्वान

लखनऊ। दैनिक “हिन्दुस्तान” के वरिष्ठ पत्रकार विधि सिंह एवं दैनिक “अमर उजाला” के वरिष्ठ पत्रकार मो. इरफान के गत दिनों असामायिक निधन पर हुई शोक सभा में यूपी प्रेस क्लब में आज जुटे बड़ी संख्या में पत्रकारों ने विधि सिंह एवं मो. इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए दोनों पत्रकारों से जुड़ी यादें ताजा कीं। शोक सभा में उ. प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष/लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्य्क्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने दोनों पत्रकारों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु एवं पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारों व सभी पत्रकार संगठनों से एकजुट होने आह्वान भी किया।



