उपराष्ट्रपति से मिले राज्यसभा विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, हुई शिष्टाचार भेंट

समर्थकों में खुशी का माहौल
रविंद्र जायसवाल / प्रतापगढ़। संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मंगलवार की शाम नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। आगामी इक्कीस जुलाई से होने वाले संसद सत्र में राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिष्टाचार मुलाकात मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी से सदन की कार्रवाई के तहत अधिकाधिक कामकाज को लेकर पारस्परिक सहयोग पर जोर दिया। उपराष्ट्रपति के साथ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की हुई मुलाकात की जानकारी होने पर बुधवार को यहां समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। उप राष्ट्रपति भवन में हुई उच्चस्तरीय संसदीय शिष्टाचार के तहत हुई मुलाकात के दौरान विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उप राष्ट्रपति को विपक्ष की ओर से सदन संचालन में भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया। वही उन्होने ज्वलंत राष्ट्रीय मुददों पर चर्चा के सकारात्मक माहौल के लिए संसदीय परम्पराओं को प्राथमिकता दिये जाने का भी उप राष्ट्रपति से आग्रह किया। इधर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने अर्न्तराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को दुनिया के पटल पर भारत के लिए एक और स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत कहा है। उन्होने कहा कि उन्नीस सौ बासठ में तत्कालीन प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की दूरदृष्टि से भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान के गठन का देश को सकारात्मक मिल रही इन सफलताओं की देन है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की उपराष्ट्रपति से हुई। मुलाकात की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से दी गई है।





