Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशएजुकेशन

शिब्ली कॉलेज में तिरंगा मेला और म्यूज़िकल कॉन्सर्ट का हुआ भव्य आयोजन

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण के अंतिम दिन शिब्ली नेशनल कॉलेज प्रांगण में वृहद तिरंगा मेला एवं म्यूज़िकल कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. एहतेशामुल हक़, प्रो. मोहम्मद ख़ालिद, प्रो. अहमद अली, डॉ. आसिम ख़ान और डॉ. जफर आलम, मीडिया प्रभारी नवी हसन  सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लघु नाट्य मंचन और विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कॉलेज परिसर को तिरंगे के रंगों से सुसज्जित किया गया, जिससे एक अद्वितीय देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ। तिरंगा मेले में एनएसएस, एनसीसी और विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने तिरंगे रंगों से भारत का नक्शा, राष्ट्रीय ध्वज और इंडिया गेट जैसी कलात्मक आकृतियां तैयार कीं। तिरंगे के तीन रंगों में सजे खाद्य पदार्थों के आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए, जिनकी सराहना प्राचार्य ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नफ़ीस अहमद, प्रो. रियाज़ मोहसिन ख़ान, डॉ. मीसम अब्बास, डॉ. शफ़ीउज़्ज़मा, डॉ. अब्दुल ग़फ़्फ़ार,  नसीम ख़ान और फ़ैज़ान अहमद ने किया।प्राचार्य ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा जैसे अभियान देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं और हमें एक ज़िम्मेदार नागरिक होने की प्रेरणा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button