Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

वाराणसी : कल्कि छाया फाउंडेशन ने श्रद्धा व सेवा भाव से मनाया महाशिवरात्रि

भव्य झांकी संग भंडारे का हुआ आयोजन

अजीत दुबे/ वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे शहर में भगवान शिव की बारात की झांकियां निकाली गईं और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसी क्रम में तिलमापुर कुटिया से सारंगनाथ मंदिर तक भव्य शिव बारात झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। झांकी मार्ग पर श्रद्धालुओं व राहगीरों की सेवा हेतु कल्कि छाया फाउंडेशन द्वारा भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष मनीष पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में जल, प्रसाद, मिठाई एवं ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। इस अवसर पर फाउंडेशन की पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष पांडेय, दुर्गेश राय, राजन पंडित, विपिन सिंह, अनिल, पुष्कर दुबे, मिंटू पांडेय, मनोज पांडेय, चिराग पांडेय, आयुष पांडेय, अमित सिंह एवं डॉ. श्याम मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।फाउंडेशन अध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर जनसेवा ही सच्ची शिव भक्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button