
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के मार्टिनगंज ब्लॉक में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात घटी। ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने कट्टे की बट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग नौ बजे जब 38 वर्षीय ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पुत्र स्व. कतवारू अपने प्रतिनिधि को उनके घर छोड़कर अकेले बाइक से घर लौट रहे थे। सुरहन कन्या पाठशाला के सामने अचानक चार अज्ञात बाइक सवार हेलमेट पहने हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और कट्टे की बट से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में यशवंत शर्मा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर CO फूलपुर किरणपाल सिंह, थानाध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और कई ग्राम पंचायत सदस्य भी पहुंचे।




