प्रसिद्ध व्यापारी के बन रहे पीताम्बरी लान के बाउंड्री को मनबढ़ों ने गिराया

लगभग आधा दर्जन लोगों को अलीनगर पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछ ताछ
चन्दौली । जनपद के प्रसिद्ध व्यापारी तथा समाजसेवी सुभाष तुलस्यान के अलीनगर आलूमील के करीब स्थित कृष्णा इंटर प्राइजेज नामक निजी संपत्ति है जहां पीताम्बरी लान का बाउंड्री वाल का काम चल रहा था जहां पर कुछ मनबढ़ों ने आकर दिन-दहाड़े बाउंड्रीवाल पर लगी रेलिंग उखाड़ा दिया व स्टाफ और लेबरों को बुरी तरह पीटने का आरोप भी पीड़ित व्यापारी सुभाष तुलसियान ने लगाया। पीड़ित व्यापारी ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दे दिया है और अलीनगर थाने में 4 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है । व्यापारी का आरोप- ब्लैकमेल कर लाखों रुपया ऐठना चाहते थे ।
रविनगर निवासी सुभाष तुलसियान ने बताया कि कृष्णा इंटरप्राइज के नाम से हमारी एक जमीन है उसमे पीताम्बरी लान बना रहे थे कुछ लोग उसकी दीवाल गिराने के लिए आ गए । हमारे स्टाफ व लेबर को मारकर हमारी दीवाल गिरा दिए जिससे हमारा काफी नुकसान हुआ है । उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कुछ लोग आए थे और बता रहे थे कि जो जमीन हमारे दादा ने बेचे है उसमें अभी भी कुछ जमीन हमारी निकलती है । उनलोगों को जमीन का पूरा पेपर दिखाकर संतुष्ट भी कर दिया । इसके बाद उनलोगों ने कहा कि ठीक है हमलोगों के लिए लाख दो लाख खर्चा ही दे दीजिए । मैंने खर्चा देने से इनकार कर दिया जिससे ये लोग आक्रोशित होकर आज बाउंड्री व रेलिंग तोड़ दिया । अलीनगर पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दे दिया गया है जिसके आधार पर लगभग आधा दर्जन लोगों को बुलाकर पूछ ताछ की जा रही है ।




